..................... Payal Rohatgi's new home | राहुल के घर से पायल बाहर - Hindi Filmibeat

राहुल के घर से पायल बाहर

By Staff

Payal Rohatagi
पायल रोहतगी काफी समय से राहुल महाजन के घर पर रह रही थी। बिग बास से बाहर होने के बाद जब वह फिर राहुल के घर में आई तो उसका बोरिया बिस्तर बांधकर राहुल के परिवार वालों ने भगा दिया।

राहुल महाजन अभी भी बिग बास में जमे हुए हैं। बताया जाता है कि पायल राहुल के साथ उसके वरली स्थित सुखदा नाम की इमारत में रह रही थी।

राहुल की बहन पूनम महाजन को इस पर आपत्ति थी और जब पायल वापस वहां आई तो उसे बाहर कर दिया गया। पायल अब सात बंगला स्थित अपने घर समीर में वापस रहने आ गई है। यह फ्लैट उसका और उसके भाई का संयुक्त रुप से है।

हालांकि पायल का कहना है कि राहुल उसका अच्छा दोस्त भर है और उसके साथ उसका कोई रोमांस नहीं है। लेकिन राहुल की रंगीन मिजाजी को देखते हुए पायल की बात पर कोई विश्वास करने के लिये तैयार नहीं है।

यहां तक कि राहुल के परिवार वालों को भी संदेह है कि राहुल और पायल के बीच रोमांटिक संबंध है। यही वजह है कि उन्होंने पायल को राहुल के घर से बाहर निकाल देना ही उचित समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X