2022 की ईद और दिवाली शाहरुख खान की होगी, 2 बड़ी फिल्मों के साथ पठान एक्टर मचाएंगे धमाल !

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान बड़े पर्दे पर अपनी ज़ोरदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कई सालों से शाहरुख़ खान के फ़ैन्स बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि शाह रुख़ खान के फ़ैन्स को सिल्वर स्क्रीन पर उनकी वापसी के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है।

ख़बरों की माने तो शाहरुख़ खान इन दिनों कई स्क्रिप्ट हैं, जिनमें से वे कुछ फ़िल्में साइन करेंगे इसके साथ ही शाहरुख़ खान अपनी अपकमिंग फ़िल्म पठान की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि शाहरुख़ खान जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की प्लानिंग कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan

खबरों की मानें तो शाहरुख खान पठान के साथ दो फिल्मों पर एक साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान की ये दो फिल्में राजकुमार हिरानी और एटली की फिल्में हैं। फिलहाल इन दोनों की फिल्मों की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों पर जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू हो सकती है।

अफवाह नंबर 1- पठान की शूटिंग कब तक होगी खत्म

अफवाह नंबर 1- पठान की शूटिंग कब तक होगी खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शाहरुख खान सितंबर तक पठान फिल्म की शूटिंग खत्म कर देंगे। इसके साथ ही दिसंबर तक शाहरुख खान बिगिल डायरेक्टर के साथ अपना पहला प्रोजेक्ट शुरू कर देंगे।

अफवाह नंबर 2- 2022 में शाहरुख खान की दो फिल्में

अफवाह नंबर 2- 2022 में शाहरुख खान की दो फिल्में

बॉलीवुड के गलियारों से आ रही लेटेस्ट खबर की मानें तो अगले साल 2022 में शाहरुख खान की दो फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें से एक पठान होगी।

अफवाह नंबर 3- राजकुमार हिरानी या फिर एटली की फिल्म

अफवाह नंबर 3- राजकुमार हिरानी या फिर एटली की फिल्म

अगले साल रिलीज होने वाली शाहरुख खान की दूसरी फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह राजकुमार हिरानी या फिर एटली की फिल्म हो सकती है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि यह सब कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा। लेकिन कहा जा रहा है कि अगले साल शाहरुख़ की दो फ़िल्में रिलीज़ हो सकती है।

अफवाह नंबर 4- क्या शाहरुख खान बुक करेंगे 2022 की ईद

अफवाह नंबर 4- क्या शाहरुख खान बुक करेंगे 2022 की ईद

शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2022 में ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल ये सब महज अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि ऑफिशियल तौर पर इस प्रकार की कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

अफवाह नंबर 5- क्या शाहरुख खान 2022 की दिवाली पर भी रिलीज करेंगे फिल्म

अफवाह नंबर 5- क्या शाहरुख खान 2022 की दिवाली पर भी रिलीज करेंगे फिल्म

इसके साथ ही शाहरुख खान की दूसरी फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है। इसके साथ ही गॉसिप्स यहां तक हैं कि अगर फिल्म में कुछ देरी होती है तो यह दूसरी फिल्म क्रिसमस के मौके पर भी रिलीज की जा सकती है।

अफवाह नंबर 6- शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी

अफवाह नंबर 6- शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी

बात करें राजकुमार हिरानी और शाहरुख़ खान की पहली फ़िल्म की तो इस फ़िल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें फ़ीमेल लीड में तापसू पन्नू नज़र आ सकती है।

 अफवाह नंबर 7- शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी

अफवाह नंबर 7- शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी

इसके साथ ही एटली की फ़िल्में शाहरुख़ खान के अपोज़िट नयनतारा को लीड रोल मिल सकता है। हालांकि कुछ समय पहले सूत्रों ने कहा था कि नयनतारा ने फिलहाल इस फिल्म के लिए हां नहीं की है।

सच्चाई सिर्फ अभी ये है- शाहरुख खान कर रहे हैं पठान की शूटिंग

सच्चाई सिर्फ अभी ये है- शाहरुख खान कर रहे हैं पठान की शूटिंग

तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए फ़िलहाल सच्चाई ये है कि शाहरुख़ खान इन दिनों पठान फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पठान फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X