..................... Pathaan ticket price reduced, will it affect the collection of Kartik Aaryan, read the details. क्या 'पठान' देगा 'शहजादा' को मात? मेकर्स के इस फैसले से बढ़ सकती है कार्तिक आर्यन की मुश्किलें। - Hindi Filmibeat

क्या 'पठान' देगा 'शहजादा' को मात? मेकर्स के इस फैसले से बढ़ सकती है कार्तिक आर्यन की मुश्किलें

Pathaan Shehzada

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई कर ली है। अब पठान बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है तो वहीं, दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' भी 17 फरवरी को रिलीज होगी। इसके साथ ही 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' भी रिलीज होगी।

अब ऐसे में जाहिर है 'पठान' के बिजनेस पर असर पड़ सकता है। लेकिन, मेकर्स ने 'पठान' की कमाई को बनाए रखने के लिए मास्टर प्लानिंग की है। लेकिन, इससे कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' के बिजनेस पर असर पड़ सकता है। 'पठान' पिछले 22 दिनों से लगातार कमाई कर रही है लेकिन, अभी भी उम्मीद है कि फिल्म अपनी कमाई जारी रखेगी।

दरअसल, मेकर्स ने 17 फरवरी से 'पठान' के टिकट के रेट घटा दिए हैं। 'पठान' फिल्म को अब सिनेमाघरों में दर्शक 110 रुपए में देख पाएंगे। लेकिन, अब जब 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हो रही है ऐसे में 'पठान' कितना बिजनेस कर पाती है ये भी देखना दिलचस्प होगा।

साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' को सिनेमाघरों में 'पठान' और 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। खास बात यह भी है कि 'एंट मैन' एक ग्लोबल फिल्म है और भारत में भी मार्वल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और ऐसे में कार्तिक आर्यन के लिए आने वाला समय परीक्षा की घड़ी साबित हो सकता है।

बता दें कि, 'शहजादा' साउथ की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन, 'पठान' की कमाई और फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिल्म को 17 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X