Pathaan Starcast Fees: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम की फीस आपके होश उड़ा देगा

pathaan-starcast-fees-shahrukh-khan-deepika-john-abraham-whopping-remuneration-will-blow-your-mind

Pathaan: यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित 'पठान' अपनी पहली झलक के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को लेकर माहौल भी बनता नजर आ रहा है। हो भी क्यों ना.. आखिर फिल्म से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे जुड़े हुए हैं।

पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। जहां एक ओर फिल्म के भारी भरकम बजट को लेकर काफी चर्चा हो रही है.. वहीं, बॉलीवुड के गपशप गलियारों की मानें तो इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, दीपिका और जॉन की फीस भी रिवील हो चुकी है।

खबरों की मानें तो तीनों स्टार्स ने इस एक्शन- थ्रिलर के लिए मोटी रकम वसूली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म के लोकेशंस और वीएफएक्स पर भी काफी खर्चा किया गया है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

पठान में जॉन नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। ऑनलाइन चल रही रिपोर्ट के अनुसार, एक्शन स्टार को फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। निर्देशक की मानें तो इस फिल्म में जॉन काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने जहां हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बेशर्म रंग' से पर्दे पर आग लगा दी है। फिल्म में वो एक स्पाई की भूमिका निभाएंगी.. रिपोर्ट्स के अनुसार, पठान के लिए दीपिका ने 15 करोड़ रुपये की फीस ली है।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान चार साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी जो 2018 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान ने पठान के लिए 100 करोड़ की भारी भरकम फीस ली है।

सलमान खान

सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म में कैमियो निभाते नजर आएंगे। उनकी कैमियो भूमिका के बारे में काफी चर्चा हुई है और फैंस को भी फिल्म के लिए उत्साहित कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार ने पठान के लिए पैसे लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यशराज फिल्म्स स्टूडियो में अपने हिस्से की शूटिंग की थी।

सिद्धार्थ आनंद

सिद्धार्थ आनंद

बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्में बना चुके जाने माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कथित तौर पर फिल्म पठान को निर्देशित करने के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।

आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया

आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया

आशुतोष राणा ने वॉर में एक सीनियर रॉ ऑफिसर की भूमिका निभाई थी और पठान में भी वो उसी भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल उनकी फीस सामने नहीं आई है।

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक डिंपल कपाड़िया पठान में एक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी। उनकी फीस का भी खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X