कंगना को राम विलास पासवान से मिली नसीहत
राजनेता रामविलास पासवान ने कंगना रणावत को अपने कांट्रेक्ट के लिए ईमानदारी बरतने की सलाह दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर राम विलास पासवान क्यों कंगना को सलाह देने लगे?
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राम विलास पासवान अपने बेटे चिराग पासवान को फिल्म 'वन एण्ड ओनली' के जरिए बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं। फिल्म में चिराग की अभिनेत्री का किरदार कंगना रणावत निभाएंगी।
सुनने में आया है कि कंगना एक पेंट हाउस खरीदना चाहती थी जिसके लिए उन्हें थोड़े ज्यादा पैसों की जरूरत थी। इसलिए कंगना ने न्यूकमर चिराग पासवान के अपोजिट ये फिल्म साइन कर ली। इस फिल्म मे काम करने के लिए कंगना को 5 करोड़ का ऑफर मिला था। अब ऐसे में कंगना क्या कोई भी अभिनेत्री ये चांस नहीं छोड़ती।
कंगना ने फिल्म साइन कर और अपने सपनों का घर भी खरीद लिया मगर.. इसके बाद कंगना ने इस फिल्म में दिलचस्पी लेनी कम कर दी। अगर सूत्रों की मानें तो कंगना फिल्म में अपने को स्टार को लेकर खुश नहीं थी।
लेकिन अब खबर आई है कि कंगना ने चिराग के साथ काम करने को फिर से तैयार हो गई हैं और फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी दे दी हैं। लगता ये और कुछ नहीं बल्कि राम विलास पासवान की सलाह का असर है जो उन्होंने कंगना को फिल्म ना छोड़ने के लिए दी थी। इसी को कहते हैं देर आए..दुरुस्त आए।


Click it and Unblock the Notifications