परिणीति को लगा झटका..पूरी की कोशिश लेकिन आलिया भट्ट ले गई फिल्म!
परिणीति चोपड़ा चाहती थीं कि आशिकी 3 में उन्हें लिया जाए और इसके लिए उन्होंने पूरी कोशिश भी की लेकिन कोशिश कुछ काम नहीं आ सकी।
परिणीति चोपड़ा टैलेंटड भी हैं और खूबसूरत भी।उन्होंने बॉलीवुड में टिकने के लिए सब कुछ किया चाहो वो वजन कम करना हो या फिर सेक्सी दिखने की कोशिश हो लेकिन फिर भी 2014 में किल दिल के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई हैं।
परिणीति चोपड़ा अपने करियर को संवारने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं। वो चाहती थी कि आशिकी 3 में उन्हें लिया जाए और वो शुरू से कई बार बोल चुकी थी कि वो आशिकी 3 में का हिस्सा बनना चाहती हैं। यहां तक कि कहा जा रहा है कि उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी को फोन भी किया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


Click it and Unblock the Notifications