परिणीति चोपड़ा ने शेयर की लाल बिकीनी में हॉट तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा ने मारा कॉपी करने का ताना, फिर किया डिलीट
परिणीति चोपड़ा इस समय अपने परिवार के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। अपनी छुट्टियों से परिणीति चोपड़ा ने लाल बिकीनी में एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के शेयर करते ही परिणीति को ट्रोल किया जाने लगा। किसी ने उनके पैर को पोलियो पीड़ित के पैर बताया तो किसी ने उनके झूलते हुए स्किन के बारे में बात की।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस तस्वीर पर परिणीति चोपड़ा की टांग खींच ली। परिणीति के ये तस्वीर शेयर करने के कुछ ही मिनट बाद प्रियंका ने उस पर कमेंट करते हुए लिखा - किसी से प्रेरित हो लगता है। ये लिखने के कुछ समय बाद प्रियंका का ये कमेंट शायद गायब भी हो गया।

दरअसल, कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने भी एक लाल बिकीनी में अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। परिणीति ने उस समय प्रियंका की इस तस्वीर पर उन्हें छेड़ते हुए लिखा था - परिवार भी इंस्टाग्राम पर है, ऐसी तस्वीरें वो भी देखेंगे। मैं तो आंख बंद करके इसे लाईक कर देती हूं।
अब परिणीति चोपड़ा की बिकीनी तस्वीर की तुलना भी प्रियंका चोपड़ा की ही तस्वीर से की जा रही है। वहीं फैन्स, परिणीति को कभी उनके लुक के लिए तो कभी उनके वज़न के लिए वैसे भी अक्सर ही ट्रोल करते रहते हैं।

बड़ी फिल्म में व्यस्त
अगर काम की बात करें तो परिणिती चोपड़ा इस समय रणबीर कपूर, अनिल कपूर की संदीप वांगा रेड्डी फिल्म एनिमल की तैयारी में व्यस्त हैं। इसके अलावा, उनके पास साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म सनकी का ऑफर है जहां वो वरूण धवन के अपोज़िट दिखाई देंगी। इन दोनों ही फिल्मों पर काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है और इसलिए परिणीति फिलहाल अपनी छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं।

संदीप और पिंकी से जीता है दिल
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी आखिरी फिल्म संदीप और पिंकी फरार से सबका दिल जीता है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा अपने पहले लीड को स्टार अर्जुन कपूर के साथ दिखाई दी थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस यशराज फिल्म्स की पेशकश को फैन्स का काफी प्यार मिला और काफी समय बाद परिणीति की कोई फिल्म फैन्स को पसंद आई।

यूं हुई थी शुरूआत
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत यशराज फिल्म्स की लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल के साथ की थी। इसी फिल्म में परिणीति चोपड़ा सपोर्टिंग किरदार में थी। इसके साथ ही उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साईन किया था। इससे पहले परिणीति चोपड़ा यशराज फिल्म्स के अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करती थीं।

पहली ही फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड
परिणीति को अपनी पहली सोलो फिल्म इशकज़ादे के लिए एक नेशनल अवार्ड भी मिला था। परिणीति के काम की ढेरों तारीफ हुई थी और उन्हें अगली सुपरस्टार कहा जाने लगा था। कोई शक नहीं कि परिणीति ने अपनी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से भी काफी कुछ सीखा होगा। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की परफेक्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है।

लड़खड़ाता हुआ करियर
कई सफल फिल्में देने के बाद परिणीति का करियर डगमगा गया। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। वहीं परिणीति, यशराज बैनर का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थे। किल दिल के फ्लॉप होने के बाद उन्हें थोड़े टाइम का ब्रेक लेने की सलाह दी गई।

नए लुक से सबको किया हैरान
परिणीति चोपड़ा के बढ़ते वज़न के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। ब्रेक लेने के बाद परिणीति ने खुद पर काफी मेहनत की और एकदम नए अंदाज़ में सबके सामने आईं। जब परिणीति ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कीं तो उनके अगले प्रोजेक्ट के कयास लगाए जाने लगे। कभी उनका नाम सलमान खान की सुलतान के साथ जोड़ा गया तो कभी धूम 4 के साथ।

आने वाली फिल्मों का इंतज़ार
परिणीति ने जब अपने ट्विटर अकाउंट पर पहली बार अपने नए 'अवतार' की कई तस्वीरें शेयर की थीं तो उनके इस नए लुक के लिए परिणीति को काफी तारीफें मिली थीं। अब देखना है कि परिणीति की आने वाली फिल्मों में वो क्या कमाल कर पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
