Ooo..परिणीति ने रणवीर सिंह को कहा I Love You
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी जिंदादिली और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शायद इसी वजह से फिल्म के दौरान वह अपने को-स्टारर्स के साथ भी काफी अच्छा समय बिताती हैं। और इसी तरह का कुछ बर्ताव है बॉलीवुड के यंग टैलेंट रणवीर सिंह का। रणवीर और परिणिती नंवबर में रिलीज हुई फिल्म 'किल दिल' में साथ नजर आए थे।

इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। वैसे फिल्म तक तो ठीक था, लेकिन क्या आपको पता है कि परिणीति चोपड़ा के दिल में अभी भी रणवीर सिंह के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। जी नहीं, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद परिणीति ने ट्विटर सरेआम अपने प्यार का इजहार किया है।
परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी और रणवीर की एक तस्वीर शेयर की है। और लिखा है कि मुझे बॉलीवुड में आए 3 साल हुए और रणवीर को हुए 4 साल। मेरे दिल में रणवीर के लिए हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहेगी। आई लव यू रणवीर....
आपको बता दें, 'किल दिल' से पहले परिणीति और रणवीर सिंह लेडीज वर्सेज रिकी बहल में साथ आ चुके हैं। खैर, परिणीति आपके इस बिंदास और दिल खोलकर प्यार जताने के अंदाज को हम भी सलाम करते हैं। उम्मीद है यह प्यार आने वाले सालों में और गहरा होता जाए।


Click it and Unblock the Notifications