परिणिती चोपड़ा को प्यार हो गया!

लेडीज वर्सेस रिकी बहल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली और उसके बाद इश्कजादे फिल्म से सभी को अपनी दीवाना बना देने वाली बिंदास एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा का नाम एक बार फिर से बॉलीवुड की प्रेम दीवानी एक्ट्रेसेस में आ गया है। लेकिन इस बार इनका नाम निर्देशक जैकी भगनानी या फिर एक्टर उदय चोपड़ा के साथ नहीं बल्कि उन्हीं की पहली फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल के निर्देशक मनीष शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

Parineeti Chopra

खबर है कि परिणिती चोपड़ा को निर्देशक मनीष शर्मा के साथ कई बार मंबई के बांद्रा इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में देखा गया है। ज्ञात हो कि मनीश शर्मा ने भी दो साल पहले ही 2010 में अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर के साथ फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड भी मिला था। उसके बाद उनकी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल को भी काफी पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म भी हिट साबित हुई। इसी फिल्म से परिणिती चोपड़ा के करियर को इतना उछाल मिला।

अब मनीष और परिणिती के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो वो खुद ही जानें हो सकता है कि इश्कजादे की सफलता के बाद परिणिती को एक बार फिर से मनीष अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हों। या फिर ये भी हो सकता है कि परिणिती के पास तो अभी कोई फिल्म है नहीं तो शायद वो मनीष को उन्हें लेकर फिल्म बनाने को कह रही हों। वैसे भी बॉलीवुड में अभी काम की काफी तंगी चल रही हैं। परिणिती के साथ साथ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा के पास भी फिल्में नहीं हैं ऐसे में परिणिती कोई सेफ गेम तो खेलना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X