यशराज ने तोड़ा परिनीति चोपड़ा का सपना....
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिनीति चोपड़ा ने चंद फिल्मों से ही काफी ख्याती पा ली है। यशराज की खोज कही जाने वाली परिनीति ने बॉलीवुड में सशक्त बैनर से कदम रखा है तो जाहिर है कि उन्हें उसकी हर बात माननी पड़ेगी अब वो बात रोकर मानी जाये या फिर हंस कर। लेकिन जो खबर आ रही है उससे तो यही लगता है कि परिनीति चोपड़ा दिल से काफी दुखी है।
वजह है कि यशराज बैनर के साथ कमिंटमेंट करने के कारण वो अपे फेवरट सितारे अक्षय कुमार के साथ काम नहीं कर पा रही है। दरअसल परिनीति चोपड़ा को अक्षय कुमार के साथ काम करे़ने की दिली इच्छा थी। साउथ की रीमेक बन रही थी जिसे विपुल शाह बना रहे थे। खबर है कि परिनीति चोपड़ा को फिल्म ऑफर भी हुई थी लेकिन यशराज के नियमों के मुताबिक वो बाहर फिल्में तब तक नहीं कर सकती हैं जब तक कि वो यशराज की फिल्में कर रही हैं। बेचारी परिनीति चोपड़ा अब यशराज से पंगा तो ले नहीं सकती है इशलिए उन्होंने विपुल शाह को फिर कभी सोचकर मना कर दिया औऱ मन मसोस कर रही गयीं।
इन दिनों परिनीति चोपड़ा यशराज की दो फिल्मो में काम कर रही हैं। इसके अलावा वो टीवी के विज्ञापनों में भी खूब दिखायी पड़ रही है। खैर परिनीति आप निराश मत होइये। आपको आगे भी मौका मिसेगा क्योंकि हिंदी फिल्मी दुनिया में हीरो जल्दी बूढे नहीं होते हैं, इसलिए आप काम करते रहिए, आगे आपको अक्षय कुमार के साथ फिल्म जरूर मिल जायेगी।

Click it and Unblock the Notifications
