..................... Parineeti Chopra gets trolled for wishing Independence Day late - Hindi Filmibeat

परिणीति चोपड़ा ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई- लेकिन हो गई TROLL- यहां जानें क्यों!

By Staff

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को बधाई। लेकिन जब परिणीति चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके बाद वह ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, परिणीति ने 15 नहीं, बल्कि 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पोस्ट डाला।

परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह पानी के अंदर हैं और अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहरा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमने मई में एक अलग अंदाज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।'

Parineeti Chopra

फिर क्या था.. पोस्ट डालते ही परिणीति ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक ट्रोलर ने लिखा, 'दीदी स्वतंत्रता दिवस कल थाl' वहीं एक ट्रोलर ने लिखा, 'आज कौन सा इंडिपेंडेंस डे है?' वहीं, कुछ लोगों ने जमकर गुस्सा भी निकाला।

बहरहाल, हाल ही परिणीति की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। परिणीति की आने वाली फिल्मों में शामिल है- गर्ल ऑन द ट्रेलर रीमेक और सायना नेहवाल बॉयोपिक। फिलहाल परिणीति लंदन में 'गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X