सलमान रिजेक्ट...फिल्म फ्लॉप...अब अक्षय कुमार Vs ऋतिक रोशन...कौन हुआ फाइऩल
हाल ही में परिणीति चोपड़ा का नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। और अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, परिणीति का नाम 2015 से सुर्खियों में रहा जब उन्हें सलमान खान की सुलतान के लिए फाइनल माना जा रहा था। लेकिन आदित्य चोपड़ा के लाख चाहने के बावजूद, सलमान ने परिणीति को रिजेक्ट कर दिया।
इसके बाद उन्होंने मेरी प्यारी बिंदु से इस साल वापसी की पर ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। अब वो गोलमाल अगेन से वापसी कर रही हैं वहीं उनका नाम अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की अगली फिल्मों से जोड़ा जा रहा है।

परिणीति को हाल ही में विकास बहल के साथ लन्च करते देखा गया और माना गया कि वो ऋतिक रोशन की बिहार सुपर 30 बायोपिक पर बन रही फिल्म की हीरोइन है। लेकिन परिणीति का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।
मैं विकास से किसी काम से मिली थी। आजकल लन्च भी कर लो तो फिल्म तय हो जाती है। वहीं परिणीति का नाम अक्षय कुमार की नमस्ते इंगलैंड के लिए भी लिया जा रहा है।
अब परिणीति के अगले प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार हैं या ऋतिक रोशन इसके लिए एक हफ्ते का इंतज़ार करना होगा क्योंकि परिणीति का कहना है कि वो अगले हफ्ते अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर देंगी।
वैसे अब पता नहीं परिणीति ने कौन सी फिल्म रिजेक्ट की लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट कर चुके -


Click it and Unblock the Notifications