#Confirm: जनवरी में अक्षय कुमार - सलमान खान का नया धमाका....हीरोइन होंगी....
Recommended Video

हालांकि अभी तक खबरें यही हैं कि सलमान खान, करण जौहर और अक्षय कुमार के बैटल ऑफ सारागढ़ी वाले प्रोजेक्ट को छोड़ चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और अक्षय ने भी कहा कि मुझे नहीं पता कि सलमान अभी भी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं या नहीं।
अब सूत्रों की मानें तो सलमान खान अभी भी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म की हीरोइन होंगी परिणीति चोपड़ा। फिल्म जनवरी से फ्लोर पर जाएगी और हर एक्टर को अपने रोल की तैयारी करने के लिए काफी रिसर्च मैटीरियल दिया जाएगा।

हाल ही मेंअक्षय कुमार की फिल्मों में एक खास पैटर्न नज़र आया जो किसी ने नोटिस नहीं किया। और ये पैटर्न है बड़ा दिलचस्प या फिर यूं कहिए कि अक्षय के लिए लकी है।
दरअसल, अक्षय की हर फिल्म का फोकस खुद अक्षय रहे। और उनकी फिल्म की कहानी। इसके अलावा फिल्म में कोई दूसरा एंगल नहीं। यहां तक कि हीरोइन भी नहीं।
फिर अक्षय केवल हीरोइन पर फोकस हो गए और टॉयलेट - पैडमैन जैसी फिल्में कीं। ऐसे में अब परिणीति के साथ अक्षय फिल्म में क्या करते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा। अलग फिल्मों के ज़रिए अक्षय सिनेमा में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।
यकीन ना हो तो देखिए अक्षय का ये रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications