बॉलीवुड में पामेला एंडरसन की एंट्री!
बिग बॉस की हॉलीवुड सनसनी पामेला ने टीआरपी के रिकॉर्ड ऐसे तोड़े हैं कि अब बॉलीवुड भी पैम को अपने मतलब का मानने लगा है। बिग बॉस ने पामेला के आगमन पर अब तक की सबसे अदिक टीआरपी बटोरी है। पैम ने अपने बिग बॉस हाउस प्रवास के दौरान हिंदी के शब्द भी सीखे और अपनी भारतीय पोशाकों से भारतीय दर्शकों को खूब लुभाया।
43 साल की पैम की हॉलीवुड में खास पूछ नहीं है। वो वहां पर टीवी अभिनेत्री के रूप में ही पहचानी जाती हैं। इसके अलावा उन पर कर्ज भी बहुत चढ़ है। इसलिए अगर उन्हे किसी बॉलीवुड फिल्म में काम मिले तो वह खुशी-खुशी करना पसंद करेंगी। पामेला ने बॉलीवुड के आइटम डांस पर ठुमके लगा कर पहले ही ये साबित कर दिया है कि वह बेहतर आइटम डांसर हैं।
पामेला एंडरसन अमेरिका में अपने सेक्सी लुक्स और हरकतों के कारण कुख्यात हैं। इसके उलट भारत में उनके विशुद्ध देसी अवतार ने भारतीय दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया। यहां तक कि उनके रंग-रूप पर बिग बॉस में उनके साथ रहे भोजपुरी गायक मनोज तवारी उन पर पूरी तरह से फिदा नजर आए और अक्सर उनके चाल-ढाल पर श्वेता तिवारी के साथ बैठ कर आहें भरते रहे।


Click it and Unblock the Notifications