सलमान खान की भाईजान से पहले श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी करेंगी सिंघम 3 रीमेक, रोमियो s3

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आजकल अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पलक तिवारी, सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, जिसका नाम अब बदलकर भाईजान हो चुका है, से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन अब इस फिल्म से पहले, पलक तिवारी के हिस्से एक और फिल्म आ चुकी है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो पलक तिवारी सिंघम 3 के रीमेक से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। अब इससे पहले, आप कन्फ्यूज़ हो जाएं, ये सिंघम, अजय देवगन वाली नहीं बल्कि तमिल फिल्म सिंघम की बात हो रही है। तमिल फिल्म सिंघम का पार्ट 3 s3 यानि कि सिंघम 3।

palak-tiwari-to-make-her-bollywood-debut-with-singham-3-remake-romeo-s3-before-salman-khan-bhaijaan

इस तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है जिसे डायरेक्ट करेंगे गुड्डू धनोआ। इस रीमेक का नाम होगा रोमियो s3 और फिल्म में पलक तिवारी, ठाकुर अनूप सिंह के अपोज़िट दिखाई देंगी। ठाकुर अनूप सिंह, विद्युत जामवाल स्टारर कमांडो 2 का हिस्सा थे। इस फिल्म में पलक का किरदार, सलमान खान की फिल्म भाईजान से बिल्कुल अलग होगा।

भाईजान में किरदार

भाईजान में किरदार

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म भाईजान में पलक तिवारी, जस्सी गिल से रोमांस करती दिखाई देंगी। ये फिल्म हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है जो कि तीन भाईयों की कहानी है। दूसरी तरफ, सिंघम 3 के रीमेक में पलक तिवारी का लीड रोल होगा। उन्हें पता है कि ये दोनों ही फिल्में उनके करियर के लिए फिलहाल काफी ज़रूरी हैं।

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा

पिछले साल, पलक तिवारी को जब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया तो माना गया कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि, पलक ने इन खबरों का खंडन किया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो पलक एक्टर और मॉडल वेदांग रैना को डेट कर रही हैं जो अब ज़ोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज़ के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। वेदांग और पलक, दोनों को एक ही टैलेंट एजेंसी मैनेज करती है और इसी की पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

2017 में ही होना था डेब्यू

2017 में ही होना था डेब्यू

2017 में पलक तिवारी ने क्विकी नाम की एक फिल्म साईन करने के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पलक के अपोज़िट तारे ज़मीन पर एक्टर दर्शील सफारी थे। लेकिन फिर ये फिल्म अधर में लटक गई और पलक का डेब्यू भी।

अटकी हुई है फिल्म

अटकी हुई है फिल्म

पलक तिवारी, विशाल मिश्रा की फिल्म रोज़ी के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के हीरो हैं शिविन नारंग। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी और ये फिल्म गुड़गांव में हुई असली घटना पर आधारित है। ये फिल्म अभी भी रिलीज़ की राह देख रही है।

कमा चुकी हैं 400 मिलियन व्यूज़

कमा चुकी हैं 400 मिलियन व्यूज़

पलक तिवारी ने हाल ही में हार्डी संधू के गाने बिजली से अपना वेब डेब्यू तो कर ही लिया है। इस गाने का हुक स्टेप करती पलक काफी फेमस हुईं। उनके इस गाने पर यूट्यूब के अलग अलग चैनल पर कुल 400 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ हैं।

श्वेता तिवारी ने खूब किया प्रमोट

श्वेता तिवारी ने खूब किया प्रमोट

पलक तिवारी ने अपने इस गाने को काफी प्रमोट किया। इस गाने को प्रमोट करने के लिए वो बिग बॉस 15 के मंच पर भी पहुंची जहां सलमान खान ने उनका स्वागत बिग बॉस सीज़न 4 की विजेता श्वेता तिवारी की बेटी के तौर पर किया।

मां से होती है तुलना

मां से होती है तुलना

पलक तिवारी की तुलना अक्सर उनकी मां श्वेता तिवारी से होती रहती है। पलक का जन्म 2000 में हुआ था। लेकिन आज भी और श्वेता तिवारी अगर एक साथ होती हैं तो उन्हें मां बेटी की जोड़ी कह पाना बेहद मुश्किल है। पलक को अपने शानदार लुक्स अपनी मां से विरासत में मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X