Palak Tiwari- ब्लैक स्विम सूट पहन पलक ने दिखाईं टांगे, लोग बोले- 'हिंदू धर्म में इसको चरित्रहीन कहते हैं'

पलक तिवारी जो कि अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से चर्चा का हिस्सा रहती हैं और काफी जल्दी अपने अभिनय करियर की शुरुआत भी करने वाली हैं। श्वेता तिवारी की लाडली ने एक बार फिर इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। जी हां, एक बार फिर से अपनी तस्वीरों के साथ उन्होने एक ऐसा धमाका किया है कि चाहने वाले हैरान हैं और उनकी तस्वीरें बार बार देख रहे हैं। पलक ने इसके पहले भी अपने फैशन सेंस के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को फैंस बना लिया है।
पलक तिवारी ने इस वक्त जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनका भाई रेयांस भी नजर आ रहा हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो पलक ने बिकिनी के साथ ब्लैक डीप नेक मोनोकिनी और फ्लोरल प्रिंटेड सारंग पहना था।
ब्लैक कलर के स्विम सूट में वो बेहद हॉट लग रहीं थीं और उन्होने कमर पर एक कपड़ा बांधा हुआ था जो कि बार बार हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पलक तिवारी का ये अंदाज इतना कातिलाना है के लोग काफी हैरान हैं।
पूल डे
आखिरी तस्वीर में हम पलक को उनके भाई रेयांश के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पलक ने लिखा, "पूल डे।"
चरित्रहीन
इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''आधा नंगा घूमना, जिसे आप फैशन कहते हैं, हिंदू संस्कृति में उसे "चरित्रहीन" कहा जाता है।''
श्वेता जैसी नहीं है
इसके अलावा एक ने लिखा, ''श्वेता जैसी नहीं है।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही हॉट है यार।'' एक ने लिखा, ''माफ करना लेकिन तुम्हारी मम्मी ज्यादा हॉट लगती है।''
ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं
एक फैन ने लिखा था, ''आपकी भव्यता अवर्णनीय है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आए हैं लेकिन पलक ने किसी तरह का रिएक्शन इसपर नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर पलक तिवारी काफी जल्दी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनने वाली हैँ।
सलमान खान के साथ
इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं जो कि बड़ी बात है। पलक इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications