मुट्ठी भर कपड़े पहन मालदीव में बोल्ड हुई हसीना, लोग बोले- 'कभी मम्मी को भी लेकर आओ'

पलक तिवारी ने फिर से अपनी तस्वीरों से धमाका कर दिया है और मालदीव से ऐसा लुक साझा किया है जो कि कयामत ढाता हुआ नजर आ रहा है। पलक तिवारी उन अदाकाराओं में से हैं जिन्होने ज्यादा प्रोजेक्ट्स तो नहीं किए हैं लेकिन उनका पहचान किसी स्टार से कम नहीं है।
उनको लोग जानते हैं और दीवाने हैँ। इन तस्वीरों की बात करें तो पलक ने इनको साझा करते हुए किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं लिखा है। ब्लू स्विमसूट में कहर ढातीं पलक तिवारी पूल पर ब्रेकफास्ट करतीं नजर आ रही हैं।
जिसने भी देखा वो उनका दीवाना हो गया। फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''ब्लू है पानी पानी, दिन है सानी सानी।'' इसके अलावा एक ने लिखा, गॉर्जियस। जबकि एक ने लिखा, ''कभी मम्मी को भी लाओ मालदीव।''
एक ने लिखा, ''अद्भुत दृश्य।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग खुश हो रहे हैँ। पलक तिवारी ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। पलक ने 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।


Click it and Unblock the Notifications