मशहूर स्टार ने वलीमा पर अपनी दुल्हनिया को तोहफे में दिया गधे का बच्चा, फूट-फूटकर रो पड़ी हसीना

pakistani youtuber wedding gift

Azlan Shah Wedding Gift: फेमस पाकिस्तानी यूट्यूबर अजलान शाह (Azlan Shah) और उनकी गर्लफ्रेंज गर्लफ्रेंड डॉ वारिशा जावेद खान (Dr Warisha Javed Khan) की शादी काफी सुर्खियों में रही। इस कपल की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं अब इनका रिसेप्शन भी छाया हुआ है। दरअसल, रिसेप्शन में अजलान शाह ने अपनी दुल्हनिया को ऐसा तोहफा दे दिया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है और हर किसी की ही हंसी भी छूट रही है।

वलीमा समारोह के दिन अजलान ने अपनी प्यारी दुल्हन को एक गधे का बच्चा उपहार में दिया। अजलान शाह का ये तोहफा खूब वायरल हो रहा है और हर कोई इसके पीछे की कहानी भी जानना चाहता है।

वलीमा लुक

वलीमा लुक

अजलान ने अपनी ग्रैंड वेडिंग और वलीमा की तमाम एक से बढ़कर एक प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। दूल्हे ने मैचिंग वेस्टकोट, टाई और सफेद शर्ट के साथ ब्लैक सूट चुना था। दूसरी ओर वारिशा ग्रे-व्हाइट कलर की हैवी ड्रेस में डायमंड ज्वेलरी के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साथ में दोनों अपने गधे के बच्चे के साथ पोज देते हुए देखे गए।

बताया ये कारण

बताया ये कारण

अजलान ने इस तोहफा का कारण भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने वारिशा के गधों के प्यार का जिक्र करते हुए अपने जॉइंट पोस्ट के कैप्शन में कहा कि उन्होंने बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया है। अजलान ने लिखा, "मुझे हमेशा से पता था कि warisha.jk गधों के बच्चे से प्यार करती हैं, इसलिए मेरी तरफ से यह उनके लिए शादी का तोहफा है। P.S: हमने इस गधे के बच्चे को उसकी मां से अलग नहीं किया, हम उसे साथ ले आए।"

एनिमल लवर हैं अजलान

एनिमल लवर हैं अजलान

बता दें कि अजलान एक एनिमल लवर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 341 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह अपने व्लॉग्स में विदेशी और जंगली जानवरों के प्रति अपने प्यार को दिखाते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर रहते हैं खूब एक्टिव

सोशल मीडिया पर रहते हैं खूब एक्टिव

वहीं, वारिशा एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टा हैंडल पर लगभग 208 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अपने प्रशंसकों को वीडियो से अपडेट करती रहती हैं और जब से दोनों की जिंदगी में एक नया सदस्य आया है, वे गधे के साथ लगातार क्यूट मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

Read more about: wedding
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X