WHATT: दिसंबर का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका....हो गया पोस्टपोन!
Recommended Video

संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती भले ही कंट्रोवर्सी के कारण, लेकिन लगातार खबरों में हैं और इस चर्चा का असर, फिल्म पर ज़रूर पड़ेगा। बहरहाल, पद्मावती, टाईगर ज़िंदा है से बड़ी फिल्म मानी जा रही है लेकिन फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी भी संशय है।
फिलहाल फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है लेकिन जिस तरह फिल्म को लेकर विरोध हो रहे हैं, अगर फिल्म रिलीज़ होती है तो भारी सुरक्षा के बीच ही होगी।

यही कारण है कि गुजरात में फिल्म रिलीज़ के आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। दरअसल, गुजरात में 9 दिसंबर को कई क्षेत्रों में चुनाव हैं। और अगले कई दिनों में कई पालियों में ऐसा होगा। ऐसे में पुलिस फोर्स चुनाव क्षेत्रों में तैनात है।
यानि कि पद्मावती को लेकर कोई रिस्क फिलहाल गुजरात में नहीं लिया जा सकता है। देखना ये है कि गुजरात में फिल्म की रिलीज़ कैसे मैनेज हो पाती है। फिलहाल तो फिल्म को लेकर वैसे भी स्थिति ठीक नहीं है।
हिंदु धर्म के ठेकेदार, फिल्म की रिलीज़ को लेकर काफी गहमागहमी मचा चुके हैं। कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में पद्मावती की रिलीज़ पर अभी भी संशय बरकरार है।


Click it and Unblock the Notifications
