#BreakingBuzz: पद्मावती की रिलीज़ डेट अब इस सुपरस्टार के होश उड़ा देगी....धमाकेदार क्लैश
पद्मावती कब रिलीज़ हो रही है, इसमें सबको काफी दिलचस्पी है। हर दिन फिल्म की कोई ना कोई नई रिलीज़ डेट सामने आ जाती है और अब गपशप गली की मानें तो पद्मावती, आखिरकार 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
यानि कि पद्मावती, अक्षय कुमार की पैडमैन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी के साथ क्लैश करेगी। हालांकि इस खबर में दम काफी कम लग रहा है क्योंकि फिलहाल फिल्म को लेकर जो माहौल चल रहा है, लग नहीं रहा कि फिल्म जल्दी रिलीज़ हो पाएगी।

लेकिन अगर सच में पद्मावती, 26 जनवरी को रिलीज़ होती है, तो अक्षय कुमार के लिए 2018 की शुरूआत अच्छी बिल्कुल नहीं होगी। लेकिन फिलहाल हर कोई चाहता है कि पद्मावती दमदार कमाई करे। ट्विंकल खन्ना भी फिल्म का साथ दे चुकी हैं। ट्विंकल पैडमैन की प्रोड्यूसर हैं।
वैसे कई लोगों ने माना था कि फिल्म बाहुबली को टक्कर देगी। लेकिन फिलहाल तो फिल्म को लेकर कंट्रोवर्सी ही खत्म नहीं हो पा रही है।
हालांकि भंसाली के समर्थन में काफी लोग उतर चुके हैं। माना जा रहा है कि ये फिल्म, बॉलीवुड का बाहुबली को जवाब हो सकता है। लेकिन दुखद है कि फिल्म विवादों के कारण रिलीज़ नहीं हो पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications