BREAKING: पद्मावती की नई रिलीज़ डेट एक बार फिर आफत ही करेगी
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की पद्मावती पहले ही काफी आफत कर चुकी है जिसके कारण, वायाकॉम 18 को फिल्म की रिलीज़ डेट बदलनी पड़ी। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी लेकिन अब फिल्म को नई तारीख अनाउंस करनी है।
और सूत्रों की मानें तो पद्मावती की नई रिलीज़ डेट है 14 फरवरी। इसका कारण है कि दिसंबर से जनवरी तक टाईगर का ही माहौल रहेगा। और 25 जनवरी से अक्षय कुमार की पैडमैन माहौल बना देगी।

और अब पद्मावती और कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लेकिन सबसे बड़ा रिस्क तो फिल्म की नई रिलीज़ डेट 14 फरवरी है। अब 14 फरवरी को वैसे भी इस देश में संस्कार के नाम पर युवाओं का जीना मुश्किल कर दिया जाता है।
ऐसे में पद्मावती एक बार फिर से कंट्रोवर्सी के बीच फंस सकती है। हालांकि ये डेट अभी फाइनल नहीं है। इसे केवल अक्षय औऱ सलमान से दूरी बनाकर रखने के लिए चुना जा सकता है। क्योंकि मार्च में वापस, रणबीर कपूर दत्त के साथ कब्ज़ा कर लेंगे।
वैसे जानिए 2018 की आने वाली कुछ बड़ी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर सकती हैं


Click it and Unblock the Notifications