हां मुझे फिल्म में शाहिद और रणवीर से ज़्यादा FEES मिली है - दीपिका 'पद्मावती' पादुकोण!
Recommended Video

शाहिद कपूर - दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत काफी समय से कई कारणों से चर्चा में रही। इनमें से एक कारण था दीपिका पादुकोण की फीस।
खबर थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की फीस शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज़्यादा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि कभी किसी ने नहीं की।

अब दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया के शो Vogue Bff's पर पहुंची थी और नेहा ने दीपिका से ये सीधा सवाल किया कि पद्मावत के लिए उनकी फीस कितनी थी।
इस पर दीपिका ने मुंह बंद कर लिया और कोई जवाब नहीं दिया। फिर दीपिका से पूछा गया कि क्या उनकी फीस रणवीर और शाहिद से ज़्यादा थी तो दीपिका का दवाब था हां।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली का मानना था कि फिल्म की हीरो दीपिका हैं और वही फिल्म का मुख्य किरदार हैं तो उनकी फीस ज़्यादा होनी ही चाहिए।
बात करें तो पद्मावत की तो फिल्म शानदार है इसमें बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं


Click it and Unblock the Notifications
