OUCH.. ये क्या.. अपनी पत्नी को धोखा देने वाले हैं अक्षय कुमार!
अरे नहीं. नहीं.. यहां अक्षय कुमार के रियल लाइफ नहीं.. बल्कि रील लाइफ की बात की जा रही है। ताजा खबरों की मानें तो अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ साथ किसी और के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे।
साल 2018 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. विलेन भी हो गया FINAL
हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपने किरदार को लेकर खुलासा किया है। राधिका ने बताया कि फिल्म में वे अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं.. जो कि एक अहम किरदार है। लेकिन फिल्म में राधिका ज्यादा देर के लिए नहीं हैं।

वहीं, सूत्रों के अनुसार अक्षय फिल्म में अपनी शादी के बाद दूसरी एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे। हम्मम.. यदि फिल्म रियल लाइफ पर आधारित हैं.. तो यह कहानी आपको थोड़ी अजीब लग सकती है। सामाजिक मुद्दे पर बन रही किसी फिल्म में विवाहेत्तर संबंध क्यों दिखाया जाएगा!
बता दें, पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिदंगी पर आधारित है। अरुणाचलम ने देश को सैनेटरी नैपकिन बनाने का सबसे सस्ता साधन ढूढ़ निकाला था.
यहां जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications