तगड़ा Rumor: अक्षय कुमार से टक्कर लेने के मूड में नहीं पद्मावत....ये है FINAL रिलीज़ डेट
हाल ही में वायाकॉम 18 ने आधिकारिक घोषणा की है कि पद्मावती अब पद्मावत नाम से रिलीज़ हो रही है और 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ खबर थी कि फिल्म को किसी भी और कंट्रोवर्सी से बचाने के लिए अब फिल्म की कास्ट पद्मावत प्रमोट ही नहीं करेगी।
लेकिन पद्मावत की टीम फिल्म को ठंडा नहीं पड़ने देना चाहती है। खासतौर से तब जब फिल्म अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ क्लैश कर रही है।

अब ताज़ा खबरों की मानें तो पैडमैन जहां, 25 जनवरी को रिलीज़ होगी वहीं पद्मावती हर जगह, रात के 9:30 बजे के शो से ही रिलीज़ हो जाइए। हालांकि ये Paid Previews होंगे लेकिन इससे पद्मावत को अक्षय से टक्कर लेने में अच्छा खासा फायदा मिल सकता है।
पद्मावत काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज़ हो रही है, इसलिए फिल्म के प्रति जहां लोगों का उत्साह है वहीं संजय लीला भंसाली के प्रति सहानुभूति भी।
ये दोनों ही बातें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा असर डालेंगी। देखना ये है कि पद्मावत साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर क्या क्या मशक्कत करती है।


Click it and Unblock the Notifications
