रणबीर ने दीपिका का दिया कंडोम का पैकेट स्वीकारा

दीपिका ने टीवी चैट शो कॉफी विद करन में कहा था कि अगर उन्हे रणबीर को कोई गिफ्ट देने के लिए कहा जाए तो वह उन्हे क्या देंगी? इस पर मुंहफट दीपिका बिना किसी संकोच के तपाक से कहा था कि वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर को कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहेंगी।
दीपिका के इस कमेंट के बारे में जब रणबीर से पूछा गया तो वह बिल्कुल विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कंडोम सबसे उपयोगी उपहार है। इ सके अलावा उन्होने कंडोम के फायदे गिनाने शुरू कर दिये। रणबीर ने कहा "मेरा मानना है कि कंडोम एक अच्छी चीज है। देश में लोगों को सुरक्षित शारीरिक सम्बंध के प्रति जागरुक बनाया जाना चाहिए और उसके लिए कंडोम एक बेहतर विकल्प है।"
दीपिका-रणबीर के इस संवाद से जाहिर होता है कि दोनों के ब्रेकअप की वजह क्या थी। इससे ये भी पता चलता है कि ना तो दीपिका अपने फैसले के लिए दुखी हैं और ना ही रणबीर को अपने चरित्र पर कोई पछतावा है। साफ है कि ये पेयर अब दोबारा कभी रिलेशन नहीं रखने वाला। दोनों ने अपने अलग रास्ते चुन लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications