Housefull 4: नाना पाटेकर के Out होने के बाद दो सुपरस्टार की एंट्री, किस नाम पर लेगी मुहर
हाल ही में बॉलीवुड में चल रहे #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर और साजिद खान का नाम आने के बाद दोनों को ही हाउसफुल 4 से हाथ धोना पड़ा। वहीं दोनों के फिल्म से निकलने के बाद डायरेक्टर के तौर पर फिल्म के लेखक फरहाद सामजी को फिल्म की कमान सौंप दी गई है। वहीं इसके बाद नाना पाटेकर की जगह पर अब भी दो बड़े एक्टर्स के बीच जद्दोदहद चल रही है। बता दें कि नाना पाटेकर इस फिल्म में गजल गायक का रोल निभा रहे थे।
[#MeToo: 'उसने मुझसे कहा कपड़े उतारो, मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं.. और फिर']
दरअसल, इस फिल्म के लिए अनिल कपूर और संजय दत्त के नाम पर विचार चल रहा है। हालांकि अनिल कपूर का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन अभी किसी के नाम को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में नाना पाटेकर के साथ इस फिल्म के कुछ सीन जोधपुर में शूट किए गए थे। इन 6-7 दिनों के सीन को दोबारा से नए एक्टर के साथ शूट किया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आने वाले है।

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 की राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह 3डी पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा, शूटिंग का काम जल्द खत्म किया जाएगा। ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम समय लेकर किया जा सके। यह 200 करोड़ के बजट पर बन रही है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications