DHAMAKA: अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन.. इस प्रोजेक्ट के लिए भी FINAL!
अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करते जा रहे हैं। एयरलिफ्ट के बाद हाउसफुल 3 से भी उन्होंने फैंस का जमकर इंटरटेनमेंट किया है। वहीं, साल 2017 के लिए अक्षय कुमार तीन- चार फिल्मों के साथ तैयार दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मैरी कॉम और सरबजीत फेम निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। बता दें, इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी बताया जा रहा है।
''अक्षय कुमार को मुझसे 400 गुणा ज्यादा पैसे मिलते हैं..''
खबर है कि उमंग कुमार ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है और इस फिल्म की प्लॉट सुनाई है। अक्षय कुमार को भी कहानी पसंद आई है। लेकिन उन्होंने अभी कुछ कंफर्म नहीं किया है।
यदि सब सही चलता रहा तो उमंग कुमार की यह फिल्म साल 2017 में फ्लोर पर आ जाएगी.. और 2018 के लिए अक्षय कुमार की एक और फिल्म तैयार।
यहां देंखे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
