माधवन ने कंगना से कहा "मैं रितिक तो नहीं था फिर क्यों की शादी!"
कंगना रनौत और रितिक रौशन के अफेयर की खबरें काफी समय तक सुर्खियों में रही हैं। एक बार फिर से इस बुझती चिंगारी को हवा दी है फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने। फिल्म के ट्रेलर लॉंच हुआ और ट्रेलर में आर माधवन का एक डायलॉग है जिसमें वो कंगना से कहते हैं मैं शादी से पहले रितिक रौशन तो नहीं था फिर क्यों शादी की।

इतना ही नहीं बल्कि ट्रेलर लॉंच के दौरान कंगना रनौत से जब लोगों ने सवाल पूछा कि अगर उनके पार्टनर की बॉडी पर उनके एक्स पार्टनर का टैटू हो तो क्या वो एक्सेप्ट करेंगी। इसपर कंगना का जवाब था- क्यो नहीं। हर पुराने रिलेशनशिप के कुछ स्कार्स (निशान) होते हैं जो अगर आपके पास हैं तो उन्हें मिटाया नहीं जा सकता। लेकिन हमारा प्यार उससे कम नहीं होता।
कुल मिलाकर कही कंगना का इशारा रितिक के हाथों में सुजैन रौशन के टैटू से तो नहीं था। अगर था तो वाकई ये तो ब्रेकिंग न्यूज है कि कंगना रनौत ने भी आखिरकार ये मान ही लिया उन्हें आज से मतलब है ना कि किसी के पास्ट से।


Click it and Unblock the Notifications