कैटरीना पर जॉइन्डिस का हमला
कैटरीना बेबी बिस्तर पर हैं। 'दे दना दन' की रिलीज से ठीक पहले कैट बीमार पड़ गयी हैं। अब उनके सह अभिनेता अक्षय कुमार तो बेचैन होंगे ही। अक्षय कैट को जल्दी ठीक होने के लिए टिप्स दे रहे हैं। कैट इस समय काफी व्यस्त हैं। अभी कुछ ही दिन पहले उनकी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी रिलीज हुई थी। जिसके प्रमोशन के लिए कैट और रनबीर ने जमीन-आसमान एक कर दिए थे।
उसके बाद कैट बार्बी बनने में बिजी हो गयीं। शायद लगातार काम और नो आराम ने कैट को थका डाला है। अब कैटी को थोड़ा आराम कर लेना चाहिए। पर केटी को बेड पर लेटे-लेटे भी काम की चिंता सता रही है। तभी उनके मैनेजर ने कहा है कि कैट जरूरी काम करने की पूरी कोशिश करेंगी।
बाकी सब ठीक है बेबी पर ये तो बताइये कि जॉइन्डिस का हमला 'दे दना दन' के रेनी डाँस की वजह से तो नहीं।
akshay kumar azab prem ki gazab kahani अक्षय कुमार अजब प्रेम की गजब कहानी कैटरीना कैफ दे दना दन बार्बी रनबीर कपूर barbie de dana dan katrina kaif ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications