OMg! क्या ये सचमुच शाहरूख खान हैं.. तस्वीर हुई वायरल!
[गपशप] फैंस छोड़िए, खुद शाहरूख खान भी इस तस्वीर में खुद को पहचान नहीं पाएंगे। बता दें, किंग खान की तस्वीर आजकल व्हाट्सएप पर जमकर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की है, जब हाल ही में वहां शाहरूख की सर्जरी हुई थी।

खैर, अब सर्जरी के बाद शाहरूख पूरी तरह से स्वस्थ हैं और फिल्म 'रईस' की शूटिंग भी कर रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर को देखकर शायद वह फिर से सदमे में आ जाएं। खैर, तस्वीर को अचानक देखा जाए तो टेंशन हो सकती है, लेकिन ध्यान से देखें तो साफ लगेगा कि किसी ने फोटोशॉप का अच्छा इस्तेमाल किया है।
अभी तो नहीं, लेकिन 20 सालों के बाद शाहरूख ऐसे दिख सकते हैं। बहरहाल, अब अगर आप ज्यादा सोच रहे हैं तो बता दें कि ये तस्वीर हॉस्पिटल की नहीं, बल्कि एक ए़ड शूट की है। जहां शाहरूख विग पहन रहे हैं।
सिर्फ यही नहीं, बल्कि इस एड में शाहरूख और भी कई तरह के विग में नजर आएगें। लेकिन व्हाट्सएप पर किसी ने इसी तस्वीर को हॉस्पिटल की तस्वीर कह वायरल किया है। So, SRK फैंस रिलैक्स हो जाएं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

