Ohh..आमिर के बाद अब ऋतिक रोशन होंगे न्यूड!
[गपशप] आमिर खान ने फिल्म पीके में न्यूड होने की हिम्मत की क्या दिखाई। अब बॉलीवुड के कई एक्टर स्क्रीन पर कपड़े उतारने को तैयार हो गए हैं। अभी आमिर खान के बाद आयुष्मान खुर्राना का नाम इस लिस्ट में जुड़ने ही वाला था कि ऋतिक रोशन की खबर ने पहले सनसनी फैला दी। जी हां, खबरों के अनुसार, ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म मोहनजोदड़ो में न्यूड नजर आने वाले हैं।

बैंग बैंग स्टार पर यूं ही लाखों लड़कियों का दिल फिदा है। जाहिर है, ऋतिक की फीमेल फैंस इस खबर से काफी उत्साहित होंगी। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में ऋतिक न्यूड होने वाले हैं। इन दिनों ऋतिक भुज में इस एंडवेंचर लव स्टोरी की शूटिंग कर रहे हैं।
आपको बता दें, यह फिल्म आशुतोष की ड्रीम प्रोजेक्ट है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म काफी अलग और बड़ी होगी। जैसा कि नाम है, उसके अनुरूप फिल्म इंडस वैली सिविलाइजेशन के दौर की लव स्टोरी पर बेस्ड है। "लगान", "जोधा-अकबर" और "खेले हम जी जान से" के बाद "मोहनजो दड़ो" आशुतोष की चौथी हिस्टोरिकल फिल्म है।
पढे़ें- कभी प्रियंका तो कभी ऋतिक, क्या सितारे चुकाते हैं स्टारडम की कीमत!
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में ऋतिक का ओपनिंग शॉट बेशक लंबे समय तक चर्चाओं में रहने वाला है। वहीं, कहा जा रहा है कि वे आमिर खान के पीके से मिलते जुलते लुक में नजर आएंगे। बाकी पूरी फिल्म में भी ऋतिक काफी कम कॉस्ट्यूम में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक के लुक्स पर काफी ध्यान दिया गया है। खबर है कि फिल्म के लिए परफेक्ट बॉडी पाने के लिए ऋतिक ने तीन महीने तक यूके के ट्रेनर के साथ ट्रेनिंग की है।
बहरहाल, अब आमिर के बाद ऋतिक का यह न्यूड पोज कितनी सूर्खियां बनाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।फिलहाल, ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर "मोहनजो दड़ो" देखने के लिए फैंस दिल थामे इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
