जब सलमान ने सरेआम कैटरीना को लगाये गले

सलमान और कैटरीना के बीच में कभी कुछ था यह भी आज तक एक पहेली है लेकिन सलमान-कैटरीना के बीच एक दोस्ती और सहयोगी रिश्ता जरूर है.. जो गाहे-बेगाहे सामने आ ही जाता है। एक बार फिर से सलमान-कैटरीना सार्वजनिक रूप से मिले तो लोगों के बीच में बातें शुरू हो गयीं।

हुआ यूं कि अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' के ट्रेलर लांचिंग पर मुंबई के महबूब स्टूडियो पहुंचे जहां पहले से ही कैटरीना अपनी किसी फिल्म की शूटिंग चल रही थीं। दोनों को एक-दूसरे की कोई खबर नहीं थी और अचानक से दोनों सामने आ गये। हालांकि दोनों स्माइल करते हुए एक-दूसरे के सामने आये और सलमान ने कैटरीना को सबके सामने गले लगा लिया। सलमान-कैटरीना का यूं मिलना अपने आप में एक बड़ी बात थी।

सलमान गये थे फिल्म 'ओ तेरी' की ट्रेलर लाचिंग पर और खबर सलमान-कैटरीना के हग की बन गयी। मालूम हो इन दिनों यह भी खबर है कि कैटरीन और रणबीर कपूर का भी ब्रेकअप हो गया है।

कहा जा रहा है कि ऱणबीर अभी शादी के मूड में हैं जबकि कैटरीना को शादी अभी नहीं करनी जो कि मुख्य वजह है दोनों के बीच की दूरियों की।

हो सकता है इसी बात से खुश होकर सलमान ने कैटरीना को गले लगा लिया हो क्योंकि सलमान कई बार कई मंच से शो कर चुके हैं कि उन्हें कैटरीना-रणबीर की दोस्ती रास नहीं आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X