ओम पुरी की सेक्स लाईफ का तमाशा बना

By Staff

ओम पुरी की पत्रकार पत्नी ने उन पर एक बायोग्राफी- अनलाइकली हीरो लिखी है। जिसमें उनकी सेक्स लाइफ से जुड़े किस्से भी उजागर किये गए हैं।

ओम पुरी की बीवी नंदिता ने लिखा है कि ओम ने सबसे पहले १४ साल की उम्र में अपनी नौकरानी शान्ति के साथ सेक्स किया। उन्होने एक बार अपनी दूसरी नौकरानी लक्ष्मी के साथ भी सेक्स किया।

दूसरी ओर ओम पुरी जो किसी फिल्म की शूटिंग के लिए इस समय चंडीगढ़ गए हुए हैं, उन्होने कहा 'मेरी पत्नी नंदिता को मेरी लाइफ के महत्वपूर्ण क्षण सार्वजनिक करने का कोई अधिकार नहीं है। वो ये भूल गयी है कि वो मेरी पत्नी है। हर व्यक्ति अपने जीवन साथी से अपने जीवन से जुड़े स्याह-सफेद पलों को बाँटता है। पर इसका ये मतलब नहीं है कि कोई मेरे जीवन के यादगार लम्हों का तमाशा बनाए फिर चाहे वो मेरी पत्नी ही क्यों न हो।'

साथ ही वो लक्ष्मी को याद करते हुए कहते हैं कि वो मेरी जिंदगी की सुनहरी यादों में से एक है। जिस औरत और उस के साथ संबंधों का मेरी बीवी तमाशा बना रही है वो औरत और वो रिश्ता दोनों ही मेरी जिंदगी में बेहद अहमियत रखते हैं। वह एक खूबसूरत रिश्ता था।

दूसरी ओर नंदिता का कहना है कि ओम अपनी जिंदगी से भाग रहा है। उसे डर है कि नौकरानी के साथ संबंधों की बात खुलने से उसकी तुलना शाइनी आहूजा के साथ होने लगेगी।

ओम पुरी से जब पूछा गया कि उन्होने अपनी पत्नी से बायोग्राफी क्यों लिखवायी तो उन्होने कहा ' मुझे पता था कि मेरी बायोग्राफी आपराजिता कृष्णा नाम की औरत लिख रही है। हालांकि नंदिता ने भी मेरी कहानी लिखने के लिए एक बार कहा था पर उसे भी मैं कैसे मना कर सकता था आखिर वो मेरी बीवी है। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X