''बेल बॉटम'' में अक्षय कुमार के साथ दिख सकती हैं कृति सैनन की बहन?
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट को लेकर घोषणा हुई है। फिल्म की रिलीज को जनवरी 2021 से आगे बढ़ाकर 2 अप्रैल 2021 किया गया है। वहीं, अब फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। एक वेबसाइट पर आए रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार के अपोजिट मृणाल ठाकुर नहीं, बल्कि कृति सैनन की बहन नूपुर सैनन नजर आ सकती हैं।
बता दें, नूपुर सैनन ने अक्षय कुमार के साथ एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' भी किया है, जिसे हाल ही में रिलीज किया गया है। इसका पार्ट 2 भी जल्द ही लाया जाएगा। इस गाने में अक्षय कुमार और नूपुर सैनन की जोड़ी को काफी तारीफ मिली थी।

'बेल बॉटम' की बात करें तो, यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रंजीत तिवारी।अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी फिल्म बेल बॉटम एक जासूस की कहानी है जो कि असली घटनाओं से प्रेरित है।
अफवाह थी कि यह किसी साउथ फिल्म की रीमेक है, लेकिन अक्षय ने इसे सिरे से इंकार किया है। बता दें, इसी नाम से कन्नड़ में भी एक फिल्म चुकी है और उस फिल्म के निर्देशक रवि वर्मा को अंदेशा है कि अक्षय कुमार की फिल्म उनकी फिल्म की कॉपी है। वह इस फिल्म पर कॉपीराइट उल्लंघन का कानूनी कार्रवाई भी करने वाले हैं। अब देखना है कि फिल्म के निर्माता इस पर क्या जवाब देते हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे वाशु भगनानी और जैकी भगनानी।


Click it and Unblock the Notifications