ज्योतिषी ने बताया शाइनी का भविष्य
सेलिब्रेटी सितारों के भविष्य की गणना करने वाले ज्योतिषियो ने अभिनेता व बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए शाइनी आहूजा के भविष्य की गणना की है।
उनका कहना है कि 15 मई 1973 को जन्में शाइनी का अंक 6 है और उनकी राशि वृषभ है। इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते है। उन्हें फ्लर्ट करने में मजा आता है और वे विपरित सेक्स के प्रति बड़ी आसानी से आकर्षित हो जाते है।
शाइनी की उम्र 37 वर्ष है। शाइनी पर राहू भारी पड़ रहे है। इसके प्रभाव से व्यक्ति मानसिक रूप से काफी परेशान रहता है इस परेशानी में वह कुछ भी कर सकता है। अगर उनके ग्रहो पर बात की जाए तो उनका आने वाला समय और भी कष्टकारी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications