मांए निराश नहीं होंगी: नील

Neil Nitin Mukesh
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने जाने-माने निर्देशक मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'जेल' में एक पूरी तरह निर्वस्त्र दृश्य दिया है। नितिन मानते हैं कि फिल्म भावनाप्रधान है इसलिए इसे देखने वाली मांओं का ध्यान निर्वस्त्र दृश्यों पर केंद्रित नहीं होगा।

नील ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "फिल्म के एक दृश्य के लिए मुझे पूरी तरह निर्वस्त्र होने के लिए कहा गया था। उस समय मेरे दिमाग में एक ही सवाल आया कि जब मेरे माता-पिता इस फिल्म को देखेंगे तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी और क्या वह शर्मिदा होंगे। पर मुझे लगता है कि बतौर अभिनेता मैंने यह दृश्य देने की हिम्मत दिखाई इसलिए वह मुझ पर नाज करेंगे।"

27 वर्षीय अभिनेता ने कहा, "वास्तव में इस दृश्य को देखकर दर्शकों में बैठी किसी भी मां का ध्यान फिल्म की कहानी से नहीं भटकेगा। मैं फिल्म में 'पराग दीक्षित' का किरदार कर रहा हूं, जो बहुत भावुक व्यक्ति है। मैं नहीं चाहता कि दर्शकों का ध्यान निर्वस्त्र शरीर पर केंद्रित हो और यदि ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि दर्शक किरदार से नहीं जुड़ पाए ।"

'परसेप्ट पिक्चर कंपनी' और 'भंडारकर एंटरटेनमेंट' ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म लगातार हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद जेल पहुंचे एक सामान्य आदमी की संवेदनशील कहानी है।

आगामी छह नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में मनोज वाजपेयी और मुग्धा गोड्से भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X