Brahmastra 2 के लिए अब विजय देवरकोंडा को मिला ऑफर? देव का किरदार निभाएंगे सुपरस्टार!

 vijay deverakonda

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र जब रिलीज हुई तो इस फिल्म ने दर्शकों को बिल्कुल नाराज नहीं किया। अयान मुखर्जी का कमाल का निर्देशन और स्टार्स का अभिनय लोगों के दिल में घर कर रहा है। इस फिल्म को लेकर एक और खबर चल रही है कि फिल्म का दूसरा पार्ट काफी जल्दी आएगा और इसके लिए मेकर्स को एक नए चेहरे की तलाश है। दरअसल ब्रह्मास्त्र 2 में देव का किरदार कौन निभाएगा, इसको लेकर चर्चा होती रहती है।

कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ने कुछ सुपरस्टार्स से बात की है और इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और यहां तक ​​​​कि केजीएफ स्टार यश भी शामिल हैं।

हालांकि मेकर्स को सभी से निराशा ही हाथ लगी और किसी ने फिल्म करने के लिए हां नहीं कही है। लेकिन अब किसी और एक्टर का नाम इसके लिए सामने आ रहा है।

विजय देवरकोंडा को मिला ऑफर?

अब खबरों की मानें तो ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने देव के किरदार के लिए लाइगर फेम विजय देवरकोंडा से संपर्क किया है। इस फिल्म में विजय नजर आ सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि विजय इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

साउथ के सुपरस्टार

विजय देवरकोंडा साउथ के सुपरस्टार हैं लेकिन अब वो बॉलीवुड में भी काफी एक्टिव रह रहे हैं। आने वाले साल में उनके कुछ प्रोजेक्ट्स नजर आ सकते हैँ। हालांकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म लाइगर सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X