सुश बनीं मम्मी दि ग्रेट
मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता के जीने का अंदाज दूसरी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से हट कर है। सुष ने हाल ही में एक छोटी बच्ची को फिर गोद लिया है। बच्ची का नाम एलिशा है। इससे पहले सुश एक और बच्ची को गोद ले चुकी हैं। उनकी पहली बेटी का नाम रेने था। सुष की पहली बच्ची अब बड़ी हो गयी है।
सुष काफी दिन से एक और बच्ची को गोद लेना चाहती थीं। लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रही थीं। कानूनन एक बच्ची को गोद लेने के बाद दोबारा आप लड़की गोद नहीं ले सकते। इसी अड़चन के चलते सुश, बच्ची को गोद नहीं ले पा रहीं थीं। लेकिन हाल ही में ये कानून संशोधित किया गया है। इसलिए बच्ची को गोद लेने में सुश की सारी परेशानियां खत्म हो गयीं औ र उन्होने बच्ची को फिर गोद ले लिया।
सुष की शादी नहीं हुई है और वह सिंगल ही काफी खुश नजर आती हैं। एलिशा अभी सिर्फ तीन महीने की है। जाहिर है कि तीन महीने की बच्ची की मां बन कर सुष को उस के लिए काफी टाइम देना होगा। लेकिन इससे एक बात तो साफ है कि सुश बेहद समर्पित मां हैं। अब तो सुश को मम्मी दि ग्रेट कहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications