..................... Now Himesh is ready to do tripple role | अब दो से तीन बनेंगे हिमेश - Hindi Filmibeat

अब दो से तीन बनेंगे हिमेश

By Staff

Himesh Reshammiya
अब आप सोच रहे होंगे कि हिमेश को दो से तीन बनें तो कई साल हो गए। अरे भाई हम उनकी पर्सनल लाइफ की नहीं फिल्मी लाइफ की बात कर रहे हैं।

'आपका सुरूर" से अपना एक्टिंग कैरियर शुरू करनेवाले हिमेश अपने पहले निर्देशक प्रशांत चड्ढा के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म पर काम करनेवाले हैं जिसमें वह तीन भूमिकाओं में नज़र आएं।

सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस फिल्म का नाम भी सोच लिया है और वह है 'तिडवा"। इन दिनों 'कर्ज़" के प्रोमोशन में व्यस्त हिमेश की झोली में पहले से ही चार फिल्में हैं।

गौरतलब है कि उन चार फिल्मों में से सतीश कौशिक की एक फिल्म 'हे गुज्जु" में वह दोहरी भूमिका में नज़र आनेवाले हैं। इन दोनों में एक किरदार गुजराती कर्सनलाल तिकडमलाल गांधी का है तो दुसरा कसिनो बॉय आकाश का।

एक भूमिका के द्वारा फिल्मों में नज़र आनेवाले हिमेश लगता है रुपहले पर्दे को कुछ ज़्यादा ही इंजॉय कर रहे हैं तभी तो एक से दो और अब वह दो से तीन भूमिकाओं में नज़र आने के लिए लालायित हैं।

मगर अब सोचनेवाली बात यह है कि जब इतनी भूमिकाओं के ज़रिए पर्दे पर सिर्फ हिमेश ही नज़र आएंगे तो बाकि के कलाकारों को दर्शक कितना देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X