करीना दीपिका में हुई दोस्ती

इतना ही नहीं , फिल्मी पार्टियों व अवार्ड फंक्शन में भी दोनों एक दूसरे से कटी-कटी नजर आती थी, मगर बताया जा रहा है कि अब करीना ने पुरानी बातों को भूला दिया है। और अभी हाल ही में इन दोनों को डिनर एक साथ करते देखा गया। बात यही खत्म नहीं हुई है। बल्कि दीपिका के साथ सैफ एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। तभी करीना वहां पहुंच गयी थी।
और जब दीपिका व करीना में आमना सामना हुआ तो दीपिका ने झट से करीना का हाल चाल पूछ लिया। अब करीना भी चुप कैसे रहतीं। सो, उन्होंने भी दीपिका से मुस्कुराकर ही बात की। इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती देख कर सैफ अली भी काफी खुश हो गये और फिर तीनों ने एक साथ डिनर का मजा भी लिया।


Click it and Unblock the Notifications