..................... रोहित शेट्टी का नया मास्टर प्लान, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अब इस दिन होगी रिलीज?Now Akshay Kumar rohit shetty film Sooryavanshi may book for independence day with this planning - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी का नया मास्टर प्लान, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अब इस दिन होगी रिलीज?

रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी लंबे समय से रिलीज को तरस रही है। लेकिन कोरोना महामारी का ग्रहण ऐसा लगा है कि हटने का नाम नहीं ले रहा और सूर्यवंशी जैसी ढेरों फिल्में हैं जो रिलीज को एकदम तैयार हैं लेकिन लॉकडाउन व अन्य कारणों से रिलीज नहीं हो सकती हैं। लेकिन सूर्यवंशी को लेकर एक बार फिर खबरें आ रही हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूर्यवंशी रिलीज हो सकती हैं।

मीडिया गलियारे में ऐसी अफवाहें फिर चल पड़ी हैं कि रोहित शेट्टी नई रणनीति के साथ सूर्यवंशी को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। box office world wide वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रिलायंस एंटरटेमेंट ने एग्जीबिटर्स से बात करना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त 2021 का डेट पर सूर्यवंशी को रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। संभव है कि 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म को हरी झंडी मिल जाए।

sooryvanshi

खबर के मुताबिक, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने एग्जीबिटर्स के साथ अपने नियम और शर्तें रखी हैं कि कंपनी कोई वीपीएफ शुल्क नहीं देगी। क्योंकि लॉकडाउन के बाद प्रोड्यूसर पर काफी बोझ है जिसे कम करने के लिए यह एक नया मानदंड होना चाहिए।

सूर्यवंशी और बेलबॉटम को लेकर कुछ दिन पहले खुद अक्षय कुमार ने आधिकारिक बयान दिया था कि अभी मेकर्स ने कोई प्लान रिलीज का नहीं बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X