अभिषेक से दुखी हुए आफताब

बहुत मुश्किलों के बाद इस बार वह बिन बुलाये बाराती के साथ दर्शकों के सामने आये हैं। लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। फिल्म को खास ओपनिंग नहीं मिली है। और जो फुटेज और लाइमलाइट उन्हें फिल्म के प्रीमियर के दिन मिलनी चाहिए थी। वह भी नहीं मिली। चूंकि फिल्म के प्रीमियर के दिन पूरी तरह सबका फोकस फिल्म प्लेयर्स के प्रोमोशन और अभिषेक बच्चन की तरफ चला गया।
अभिषेक बच्चन यहां अपनी फिल्म प्लेयर्स का प्रोमोशन करने आये थे। वे वहां आकर आफताब के दोस्त बनने का नाटक तो जरूर कर रहे थे। लेकिन उन पर वह नाटक बिल्कुल भी फिट न बैठा। इसी वजह से उन्हें कोई खास महत्व नहीं मिली। बिन बुलाये बाराती का प्रीमियर कम और प्लेयर्स का प्रोमोशन इवेंट ज्यादा बन चुका था।
यही वजह थी कि आफताब पर मीडिया ने खास ध्यान ही नहीं दिया। नतीजन बेचारे आफताब नाराज से हो गये। मीडिया ने अभिषेक से प्रश्न पूछे और फिर उनके साथ ही खडे सिंकदर खान से भी प्रश्न पूछा। लेकिन उनका नंबर आया ही नहीं और वे बेचारे सोचते ही रह गये। इस बात से आफताब को बेहद बुरा लगा और फिल्म को खास रिस्पांस न मिल पाने की वजह से उनका यह दुख भी दोगुना हो गया।


Click it and Unblock the Notifications