बोल्ड सीन्स के हटाए जाने पर नाराज हुईं सोनम

दरअसल, बोर्ड की कैंची जिस सीन पर चली है, उसमें सोनम ने खुलकर अंग प्रदर्शन किया था। उनका मानना था कि इसके बाद निर्देशक मान जाएंगे कि वह भी बोल्ड सीन्स कर सकती हैं। मगर बोर्ड के इस कदम के ऐतराज के बाद ऐसा होना संभव नहीं दिखता।
सोनम का कहना है कि इंटरनेट के समय में भी लोग ऐसे सीन्स को बोल्ड नहीं मानते हैं और उनका यह दृश्य इंटरनेट पर फैली अश्लीलता के सामने कुछ भी नहीं है।
सोनम इस फिल्म में एक कंप्यूटर हैकर नैना ब्रिगेंजा की भूमिका में नजर आएंगी जो अभिषेक बच्चन को बहुत पसंद करती है। मगर उसके पिता की मौत के बाद अचानक उसका व्यवहार बदल जाता है। यह फिल्म 6 जनवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications