धमाकेदार एक्शन फिल्म 'वॉर' सीक्वल- ऋतिक रोशन के सामने अब होगी प्रभास की एंट्री ?
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म 'वॉर' ना सिर्फ 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल रही। बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म थी।
कुछ दिनों से वॉर सीक्वल को लेकर अफवाहें काफी तेज है। खबर है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्में 'पठान' और 'फाइटर' के बाद वॉर की सीक्वल फिल्म वॉर 2 शुरु करेंगे। पहली फिल्म के क्लाईमैक्स में टाइगर श्राफ का किरदार मारा गया था। लिहाजा, इस एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रभास को लाने की बात चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, "सिद्धार्थ इन दिनों प्रभास के साथ एक फिल्म के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कई बार मुलाकात कर चुके हैं। प्रभास को सिद्धार्थ का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने डायरेक्टर को बाउंड स्क्रिप्ट के साथ वापस आने को कहा है।"


Click it and Unblock the Notifications