Buzz: सलमान खान की भारत का पहला ट्विस्ट, ईद 2019 में का पहला खुलासा मज़ेदार
हाल ही में खबर थी कि अली अब्बास ज़फर की भारत में दिशा पटानी, सलमान खान की बहन बनेंगी। फिल्म में सलमान खान एक सर्कस में काम करने वाले, मौत का कुंआ वाले आर्टिस्ट बने हैं, वहीं दिशा पटानी फिल्म में एक जिमनास्ट और ट्रपीज़ आर्टिस्ट बनी हैं। लेकिन अगर फिल्म की लीक कहानी की मानें तो दिशा पटानी सलमान खान से रोमांस करेंगी।
सूत्रों की मानें तो भारत में ना सिर्फ दिशा पटानी सलमान खान का पहला प्यार बनी हैं, बल्कि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है और उनके किरदार की मौत भी हो जाएगी। अब दिशा पटानी के लिए ये लगातार तीसरी मौत हो होगी। वो भी अपनी तीसरी ही फिल्म में।

दिशा पटानी ने एम एस धोनी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और बागी 2 उनकी दूसरी फिल्म थी। दोनों ही फिल्मों में दिशा की मौत हो जाती है। फिल्म में दिशा का किरदार 80 के दशक का होगा। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता।
[सलमान खान ने रिलीज़ किया भारत का पहला टीज़र]
सलमान खान ने भारत का पहला टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में है शानदार बैकग्राउंड म्यूज़िंक और फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान। इसी के साथ टीज़र में है सलमान खान आवाज़ में भारत का पहला डायलॉग - बाऊजी कहते थे कुछ रिश्ते खून के होते हैं और कुछ ज़मीन के। मेरे पास दोनों थे। गौरतलब है कि भारत ईद 2019 में धमाका करने वाली है।
फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है। माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। एक बात तो तय है कि फिल्म में देशभक्ति का फ्लेवर मिलेगा।
फिल्म से सलमान की एक तस्वीर पहले ही आ चुकी है और फैन्स को इंतज़ार है ये देखने का 2019 में सलमान की ईद एंट्री केसी होती है।


Click it and Unblock the Notifications
