श्रद्धा कपूर को नहीं..इन्हें डेट कर रहे हैं आदित्य रॉय कपूर!
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर को नहीं बल्कि Marianna Mukuchyan को डेट कर रहे हैं।
पिछले काफी समय तक खबरें उड़ी थीं कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर आशिकी 2 के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर अब श्रद्धा को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो आदित्य रॉय कपूर इन दिनों इंटरनेशनल सेलिब्रिटी हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट Marianna Mukuchyan को डेट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये दोनों पिछले छह महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों इस खबर पर चुप ही रहना चाहते हैं।
अक्षय के साथ फिल्म करने से फरहान ने किया मना..ये थी वजह
सूत्र ने बताया कि वो हाल ही में कॉफी विद करण में आईं परिणीति चोपड़ा की मेकअप स्टाइलिस्ट भी थीं। आदि और Marianna ने इस साल 28 अगस्त को बर्निंग मैन फेस्टिवल भी अटेंड किया था। आगे बताया कि ये दोनों सोनम कपूर की दीवाली पार्टी में भी आए थे लेकिन दोनों अलग अलग कार से वहां पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications