Awww.. शाहरूख, सलमान ने माना, लेकिन Mr. perfectionist ने तोड़ा एक rule
'आप की अदालत' शो का 21 वर्ष पूरा हो गया है और इस मौके पर कटघरे में खड़े थी बॉलीवुड की खान तिकड़ी, शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान। यह एक ऐसा लम्हा था, जिसे शायद सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा प्रेमी भी सालों तक याद रखेंगे।
शो के दौरान तीनों खानों ने मिलकर रजत शर्मा को कटघरे में खड़ा किया और उनसे कुछ तीखे सवाल किये। इसके अलावा तीनों ने रजत शर्मा के साथ अपने अनुभवों के बारे में भी बात की। लेकिन यहां खड़े तीनों खानों में एक बात जो ध्यान देने वाली है, वह है उनके कपड़े। जहां आमिर ऑड वन आउट नजर आ रहे हैं। शो में जहां शाहरूख और सलमान फॉर्मल सूट पहने नजर आए। वहीं, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान टी-शर्ट और व्हाइट जैकेट में नजर आ रहे हैं।
एक अंग्रेजी पोर्टल को मिली खबर के अनुसार, शो में आने वाले सेलिब्रिटीज के लिए ड्रेस कोड था, 'फॉर्मल वियर'। लिहाजा, जहां सलमान, शाहरूख ब्लैक फॉर्मल सूट में नजर आए वहीं आमिर रूल तोड़ते दिखे। आमिर टीशर्ट-जैकेट पहने इन-फॉर्मल वियर में शो में पहुंचे। हम्ममममम....
वैसे तो आमिर रूल्स तोड़ना गंदी बात, लेकिन जब एक ही स्टेज पर शाहरूख, सलमान और आमिर मौजूद हों, तो बड़े बड़े शहरों में छोटी छोटी बातें होती रहती हैं। लिहाजा, इस बात को नजरअंदाज किया जा सकता है।
दिल्ली में 'आप की अदालत' के 21 वर्ष पूरे होने पर एक बड़ा आयोजन किया गया था, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति भी उपस्थित थे। वहीं बॉलीवुड की बात की जाए तो खान तिकड़ी के अलावा भी बॉलीवुड की कई हस्तियां इवेंट का हिस्सा बने थे।


Click it and Unblock the Notifications
