शाहरूख खान नहीं, वरूण धवन बनेंगे सनकी, अगली फिल्म की मज़ेदार डीटेल्स
खबरें थीं कि शाहरूख खान को लेकर मशहूर साउथ डायरेक्टर अटली एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है सनकी। लेकिन अब ये तय हो चुका है कि सनकी होगा वरूण धवन की अगली मसाला फिल्म का नाम जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला काफी समय से वरूण धवन के साथ काम करना चाह रहे थे और आखिरकार उन्हें वरूण के लायक फिल्म मिल चुकी है। साजिद और वरूण ने आखिरी बार जुड़वा 2 में साथ काम किया है।

वरूण धवन की इस फिल्म का नाम होगा सनकी और ये विशुद्ध मसाला फिल्म होगी। वैसी फिल्म जिसे करने में वरूण माहिर हैं। जैसा कि उन्होंने पिछली बार जुड़वा 2 में किया था जो उनके करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है।
सनकी की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वरूण को लगभग दो महीने इस फिल्म की तैयारी करनी पड़ेगी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे राकेश अरोड़ा जो फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications