शाहरुख ने नहीं अक्षय ने अपनी फिल्म के लिए पहले बुक की थी 15 अगस्त..जानिए कैसे
शाहरुख खान ने नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने 15 अगस्त 2017 को पहले बुक की थी। जानिए कैसे।
ऐसा लगता है शाहरुख खान की कोई भी पिल्म क्लैश के बिना रिलीज ही नहीं हो सकती। चाहे 26 जनवरी पर ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के साथ रईस का क्लैश हो या 2015 में दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का क्लैश हो।और आज खबर आई कि अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा और शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म क्लैश करेगी।
[Waoo..इतने सालों बाद होगी US में शाहरुख के दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की स्क्रीनिंग]
शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों की ही फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की फिल्म में भूमि पेडनेकर हैं तो शाहरुख खान की फिल्म में अनुष्का शर्मा।पहले टॉयलेट एक प्रेम कथा 2 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के कुछ सीन अभी शूट नहीं किए गए हैं इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

कईयों का इस मामले में मानना है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा को शाहरुख खान के साथ रिलीज नहीं होना चाहिए था। । लेकिन अगर अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा ना भी इस दिन रिलीजहोती तो भी क्रैक इस दिन रिलीज होने वाली थी। इसकी घोषणा अक्षय कुमार ने 15 2016 अगस्त को ही कर दी थी।
इसके बाद नवंबर में शाहरुख खान के फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सलमान खान ने की कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। तो तकनीकी रुप से देखा जाए तो इस डेट के पहले ही अक्षय कुमार ने बुक कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications