Bad Luck सारा अली खान.. 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के बाद इस बड़ी फिल्म से भी OUT
सारा अली खान नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत और कैटरीना कैफ अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में हो सकते हैं।
सारा अली खान इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट प्रॉपर्टी बन चुकी हैं।उनके डेब्यू के बारे में आए दिन कोई ना कोई नई खबर आते रहती है। कभी करण जौहर के साथ तो कभी कभी एकता कपूर के साथ डेब्यू की खबरों के कारण सारा काफी समय से सुर्खियों में थी।
लेकिन ऐसा लगता है कि सारा अली खान डेब्यू बॉलीवुड में काफी सोच समझकर डेब्यू करने वाली हैं।अभी हाल में खबर आ रही थी कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत अभिषेक कपूर की अगली फिल्म के लिए फाइनल हो गए हैं लेकिन ये खबर अफवाह निकली।

दरअसल अभिषेक कपूर की अगली फिल्म के लिए सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत नहीं बल्कि कैटरीना कैफ सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर विचार किया जा रहा है। सारा के डेब्यू का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए ये बुरी खबर हो सकती है।
sara ali khan sushant singh rajput salman khan ekta kapoor सारा अली खान सलमान खान सुशांत सिंह राजपूत एकता कपूर


Click it and Unblock the Notifications